अभियान: बिजली चोरों के खिलाफ विजिलेंस व ऊर्जा विभाग की कार्रवाई जारी, दस घरों से पकड़ी चोरी

हरिद्वार। बिजली चोरी के खिलाफ ऊर्जा विभाग का कार्रवाई अभियान जारी है। देहरादून से आई विजिलेंस की टीम ने एसडीओ अर्चना के नेतृत्व में ज्वालापुर क्षेत्र के कई मोहल्लों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अलग-अलग मोहल्ले के दस घरों में बिजली चोरी होते हुए पकड़ी गई। जिसके बाद विभाग द्वारा बिजली चोरी कर रहे व्यक्तियों के खिलाफ चेकिंग रिपोर्ट भरी गई। साथ ही उनके खिलाफ एफआईआर कराने की भी तैयारी की जा रही है।

कार्रवाई के दौरान मौजूद एसडीओ अर्चना।

जानकारी के अनुसार अधिशासी अभियंता रवि कुमार के निर्देश पर ज्वालापुर खंड क्षेत्र में बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत शुक्रवार को देहरादून से आई विजिलेंस की टीम ने एसडीओ अर्चना के नेतृत्व में उप खंड क्षेत्र के मोहल्ला कड़च्छ, बकरा मार्किट, मंडी का कुआ व फकीरो वाली गली में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने दस घरों से चोरी होते हुए पकड़ी। जिनके खिलाफ चालानी कार्रवाई व एसआईआर की तैयारी की जा रही है। वहीं, एसडीओ अर्चना ने बताया कि बिजली चोरों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। साथ ही जिन उपभोक्ताओं के बिल बकाया है उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान अवर अभियंता मुकेश कुमार, सहायक अभियंता अनिल सिंह, धनन्जय सिंह, विकास, रोबिन कुमार, अवर अभियंता अनिया काला, सपना, निरीक्षक मारुत शाह, उप निरीक्षक संजीव त्यागी, लाइनमैन श्रवण गिरी, राव फरमान, सुशील, संजय चौहान, अतुल व अंकित मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!