हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा 14 दिसंबर को दिल्ली में प्रस्तावित वोट चोर गद्दी छोड़ रैली की तैयारियों को लेकर नेहरू युवा केन्द्र में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक रवि बहादुर और प्रभारी वीरेंद्र रावत ने कहा कि रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए हरिद्वार से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग वोट चोरी के माध्यम से लोकतंत्र और संविधान को कमजोर कर रहे हैं, जिसके विरोध में यह रैली आयोजित की जा रही है।
वरिष्ठ नेता राजबीर सिंह और पूर्व प्रदेश महासचिव वरुण बालियान ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र बचाने की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ेगी। वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा और मनोज सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान है, फिर भी भाजपा वोट चोरी कर सत्ता हासिल कर रही है, जिसका करारा जवाब यह रैली देगी।
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा और महिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी ने कहा कि “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” का नारा देने वाली भाजपा सरकार में महिला अपराध बढ़े हैं। बड़ी संख्या में महिलाएं रैली में शामिल होकर सरकार को जवाब देंगी। पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी और पूर्व अध्यक्ष ओपी चौहान ने कहा कि तानाशाही सरकार के खिलाफ यह रैली ऐतिहासिक साबित होगी। वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा और पूर्व प्रदेश महासचिव अनिल भास्कर ने आरोप लगाया कि भाजपा वोट चोरी कर जनता को गुमराह कर रही है। बैठक में वरिष्ठ नेता सोम त्यागी, विकास सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा, महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव, पार्षद महावीर वशिष्ठ, हिमांशु गुप्ता, विवेक भूषण विक्की, पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार, मयंक सिंह, अकरम अंसारी, पूनम भगत, नलिनी दीक्षित, रचना शर्मा, सविता शर्मा, वीरेंद्र श्रमिक, संजय सैनी, आरिफ, विशाल अग्रवाल, दिव्यांश अग्रवाल, सागर बेनिवाल, जतिन हाण्डा, हेमंत चंचल, विशाल प्रधान, शिवम गिरी, नमन अग्रवाल, कार्तिक शर्मा, विभास मिश्रा, प्रहलाद सिंह चौहान सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
