शिवालिक नगर में डॉ. भीमराव अंबेडकर वेलफेयर सोसायटी ने धूमधाम से मनाया संविधान दिवस

मुख्य अतिथि रजिस्ट्रार जनरल कामता प्रसाद रहे, विशिष्ट अतिथियों व गणमान्यजनों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ आयोजन

हरिद्वार l डॉ. अनु.जाति/अ.ज.जनजाति वेलफेयर सोसायटी (रजि.), द्वारा संविधान दिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा. श्री कामता प्रसाद, रजिस्ट्रार जनरल, रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में विजय सिंह (सिंचाई विभाग), डॉ. विजय भारती (पीडब्ल्यूडी) तथा शांति लाल रघुवान (सदस्य, मानवाधिकार आयोग) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का समिति के सदस्यों एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता के पूर्व महाप्रबंधक आर. यू. प्रसाद ने की।

मुख्य अतिथि मा. श्री कामता प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान भारत की आत्मा, लोकतंत्र की सबसे मजबूत आधारशिला और प्रत्येक नागरिक के सम्मान, अधिकार व समान अवसरों का संवाहक है। उन्होंने सभी को संविधान दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि संविधान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि कर्तव्यों, अनुशासन और उत्तरदायित्व की भी प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से विकसित भारत के निर्माण हेतु संविधान के आदर्शों व मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि संविधान दिवस हमें न्याय, स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व, एकता व अखंडता जैसे मानवीय मूल्यों के प्रति सतत प्रेरित करता है और इस अवसर पर हम सभी बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन करते हैं। विशिष्ट अतिथि विजय सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की आत्मा है, जो नागरिकों को अधिकारों के साथ–साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। उन्होंने लोकतंत्र की मजबूती में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रतिभा सम्मान प्राप्त करने वाले:
रामपाल सिंह (एडीओ), बालेश्वर सिंह, राजेश गौतम, तीर्थ पाल रवि, सुनील कुमार, विनय सकरवाल एवं कुलभूषण को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
महाप्रबंधक नंदलाल, पूर्व अपर महाप्रबंधक आर. एन. प्रसाद, पूर्व अपर महाप्रबंधक बिहार चौधरी, वरिष्ठ समाजसेवी सी. पी. सिंह, अध्यक्ष भानपाल रवि, महासचिव चंद्रपाल सिंह, कोषाध्यक्ष देवेंद्र भास्कर, स्वामी प्रसाद, सत्य पाल सिंह, सतपाल शास्त्री, प्रसन्नराम, धुसिया पाल सिंह, ब्रह्म पाल सिंह, सतीश दुबे, जसविंदर जस्सी, संजीत कुमार, दर्शन लाल, असिस्टेंट कमांडेंट सीआईएसएफ सत्यवीर सिंह, कमलेश्वर सागर, धर्म सिंह, गरीबदास, कैलाश चंद सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!