ऑपरेशन प्रहार: नशे की लत पूरी करने के लिए बाइक चोरी करने वाला गिरोह दबोचा, 10 बाइक बरामद

हरिद्वार। रानीपुर पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं का बड़ा खुलासा करते हुए चार अंतरराज्यीय चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जो इन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों से उड़ाई थी। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।इस सफलता पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम की पीठ थपथपाई है।

हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने सोमवार को रानीपुर कोतवाली में प्रेस वार्ता कर चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी काफी शातिर हैं और नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस टीम ने डिजिटल साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर इन आरोपियों को नहर पटरी के पास से घेराबंदी कर पकड़ा है।

पूछताछ में इन्होंने बताया दिल्ली और उत्तराखंड के कई इलाकों से वाहन चोरी करना स्वीकार किया है।चेकिंग के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वे चोरी की गई मोटरसाइकिलों को नहर पटरी के किनारे श्मशान घाट के पास झाड़ियों में छिपा देते थे। बरामद 10 बाइकों में से 3 रानीपुर, 2 सिडकुल, 1 फरीदाबाद और बाकी दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों से चोरी की गई थीं। पकड़े गए चोर इन गाड़ियों को राहगीरों और कबाड़ियों को सस्ते दामों में बेचकर अपना खर्च निकालते थे।

फ़ाइल फोटो: इंस्पेक्टर मनोहर भंडारी,

वही, रानीपुर कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भण्डारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विपिन (मुजफ्फरनगर), गौरव (लक्सर), नितिन (मुरादाबाद) और गौरव (मंगलौर) शामिल हैं। इन सभी की उम्र 20 से 22 वर्ष के बीच है। पुलिस ने आरोपियों के पास से रानीपुर क्षेत्र से चोरी हुई बुलेट और स्प्लेंडर समेत अन्य कीमती बाइकें बरामद कर ली हैं।पुलिस आरोपियों को मेडिकल के बाद न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस टीम में:-

रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी, व.उ.नि. प्रदीप कुमार, अ.उ.नि. सुबोध घिल्डियाल सहित कांस्टेबल संजय बलूनी, अर्जुन, वीर सिंह और अजय शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!