विभाग की कार्यशाली पर दाग लगा रहे भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन मोड में ऊर्जा निगम, बिजली चोरी में शामिल एसएसओ के खिलाफ कार्रवाई तेज़

हरिद्वार। बिजली चोरी करा रहे एसएसओ के खिलाफ विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई के लिए एसडीओ जगजीतपुर ने अधिशासी अभियंता ज्वालापुर को पत्र लिखा है। विभाग की छवि खराब कर रहे भ्रष्टाचारी कर्मचारियों को लेकर ऊर्जा विभाग एक्शन मोड़ में है। ऐसे कर्मचारियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। हाल ही में कई शिकायतों के बाद एक ओर एसएसओ पर भी कार्रवाई की गई थी। जल्द ही चोरी कराने वाले इस कर्मचारी पर भी गाज गिर सकती है।

गौरतलब है कि बीते दिनों जगजीतपुर उप खंड क्षेत्र में ऊर्जा विभाग की टीम बिजली चोरी पकड़ने गई थी। इसी दौरान यह बात सामने आई थी कि एसएसओ महेश द्वारा ही दो निर्माणधीन मकानों में बिजली चोरी कराई जा रही है। जिसके बाद एसडीओ रुपेश कुमार द्वारा कड़ी कार्रवाई करते हो एसएसओ का नाम भी चेकिंग रिपोर्ट में जोड़ा गया था। लेकिन मामला चर्चा में आने के बाद से विभागीय कार्रवाई की मांग भी उठने लगी थी। इसके साथ ही कुछ अन्य शिकायते भी एसएसओ के खिलाफ एसडीओ को प्राप्त हुई थी। जिसके बाद एसडीओ द्वारा चोरी कराने व शटडाउन के दौरान लाइन चालू कर देने के मामले में दोषी पाते हुए एसएसओ महेश के खिलाफ अधिशासी अभियंता ज्वालापुर को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है। वहीं, मामले में अब जल्द ही भ्रष्टाचार में लिप्त एसएसओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई से अन्य ऐसे कर्मचारियों को भी सबक मिलेगा जो अपने कार्य के प्रति लापरवाही बरतते है या फिर भ्रष्टाचार व अवैध वसूली के कार्यों में लिप्त रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!