हरिद्वार। बकाया बिजली बिलों की वसूली को लेकर विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को अधिशासी अभियंता ज्वालापुर रवि कुमार के निर्देश पर शिवालिक नगर क्षेत्र में बकाया बिजली बिलों की वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया गया। एसडीओ अर्चना के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में विभाग की टीम ने सख्त रुख अपनाते हुए बकायेदार उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की। साथ ही साढ़े तीन लाख रुपये की राजस्व वसूली भी की।

बुधवार को चलाए गए इस अभियान के दौरान जेई राव शाहबाज़ की टीम ने कई बकाया उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे। विभाग द्वारा कुल 10 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए, जिन पर लंबे समय से बकाया चल रहा था। इस कार्रवाई के दौरान टीम ने करीब साढ़े तीन लाख रुपये की राजस्व वसूली भी की। जेई राव शाहबाज़ ने कहा कि बकाया बिल जमा न करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे समय पर अपने बिजली बिलों का भुगतान करें, ताकि इस प्रकार की कार्रवाई से बचा जा सके।
