गंगनहर पुलिस की कार्रवाई: गोकशी के मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

रुड़की। गोकशी और अवैध पशु तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली गंगनहर पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने गोकशी मामले में फरार चल रहे फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इसी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में गोकशी और अवैध पशु तस्करी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी रुड़की के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मनी भूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। इसी क्रम में बीते 8 मार्च को मुखबिर की सूचना पर गंगनहर पुलिस ने माधोपुर (हल्का सालियर) क्षेत्र में छापेमारी कर एक घर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मौके से करीब 110 किलोग्राम गोमांस और गोकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए थे, जबकि एक आरोपी फरार हो गया था। इस संबंध में कोतवाली गंगनहर में गौवंश अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने लगातार दबिश के बाद बुधवार को फरार आरोपी गयूर पुत्र हसन निवासी माधोपुर, रुड़की को नहर पटरी स्थित कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजीव उनियाल, हेड कांस्टेबल ज्ञानचंद और हेड कांस्टेबल संदीप यादव।

पुलिस की अपील:

हरिद्वार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि कहीं भी गोकशी या पशु तस्करी की सूचना मिलने पर तुरंत संबंधित थाना पुलिस या डायल 112 पर सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!