नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के चार आरोपी गिरफ्तार, भगवानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हरिद्वार। कोतवाली भगवानपुर क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर गठित पुलिस टीम द्वारा की गई। चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

फ़ाइल फोटो: एसएसपी नवनीत सिंह।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली मंगलौर निवासी वादी ने 16 मार्च को भगवानपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग पुत्री, जो एक निजी संस्थान में पढ़ाई कर रही है, को अभियुक्तों द्वारा नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर भगवानपुर पुलिस ने तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर राजीव रौथान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई, जिसने मोबाइल सर्विलांस और मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की।

पुलिस टीम ने अथक प्रयासों के बाद बुधवार को मुखबिर की सूचना पर भगवानपुर हाईवे स्थित राणा कैफे के पास से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ उप निरीक्षक भगवानपुर अंकुर शर्मा ने बताया कि सभी आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी:-

01. दानिश पुत्र फरमान निवासी-छिदबना थाना रामपुर मनिहारन जिला सहारनपुर उ०प्र०

02. आजम पुत्र तहसीन निवासी- मौहल्ला टोली कोतवाली मंगलौर जिला हरिद्वार

03. शोयब पुत्र मुर्तजा निवासी-ग्राम शाहपुर भगवानपुर जिला हरिद्वार

04. उमर उर्फ अमन पुत्र मुर्तजा निवासी- ग्राम शाहपुर कोतवाली भगवानपुर जिला हरिद्वार

पुलिस टीम:-

प्रभारी निरीक्षक राजीव रौंथाण

वरिष्ठ उपनिरीक्षक अंकुर शर्मा

उपनिरीक्षक मुकेश नोटियाल

हेड कांस्टेबल ललित यादव

कांस्टेबल उबैद

कांस्टेबल मदन

CIU रुड़की:-

कांस्टेबल महिपाल सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!