हरिद्वार। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (आई) उत्तराखण्ड की कार्यकारिणी की बैठक प्रेस क्लब सभागार में जिलाध्यक्ष नरेश गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन द्वारा वर्षभर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर सदस्यों के साथ विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर सक्रिय भूमिका निभाने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर संगठन के विस्तार की दिशा में वरिष्ठ पत्रकार ललितेन्द्र नाथ, नरेश दीवान शैली, प्रशान्त शर्मा एवं के.के. पालीवाल उर्फ बिट्टू पालीवाल को प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पाण्डेय द्वारा संगठन की सदस्यता दिलाई गई।
नवागत सदस्यों का स्वागत वरिष्ठ पत्रकार आदेश त्यागी, रामचन्द्र कनौजिया, गुलशन नैय्यर, प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी, एनयूजे अध्यक्ष नरेश गुप्ता, महामन्त्री सन्दीप रावत, राहुल वर्मा एवं जोगेन्द्र सिंह मावी द्वारा पुष्पमालाएं पहनाकर किया गया। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि सभी सदस्य संगठन के नेतृत्व में निष्ठा रखते हुए पत्रकार हितों के लिए मिलकर कार्य करेंगे।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पाण्डेय, वरिष्ठ पत्रकार आदेश त्यागी, रामचन्द्र कनौजिया, गुलशन नैय्यर, राजेन्द्र नाथ गोस्वामी, राजेश शर्मा, बालकृष्ण शास्त्री, डॉ. शिवा अग्रवाल, राहुल वर्मा, प्रतिभा वर्मा, कुमकुम शर्मा, जोगेन्द्र मावी, सुरेन्द्र कुमार शर्मा, आशीष मिश्रा, शिवांग अग्रवाल, शमशेर बहादुर, नीलम सैनी, ठाकुर शैलेन्द्र सिंह, संजीव शर्मा, अनूप कुमार, नितिन राणा, करण खुराना एवं शिवकुमार सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।
