चलते ट्रक में अचानक लगी भीषण आग, मची अफरा- तफरी

हरिद्वार। बहादराबाद स्थित बोंगला के निकट रविवार तड़के एक चलते ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग इतनी तेज़ी से फैली कि स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित किया सूचना मिलते ही फायर स्टेशन मायापुर और फायर यूनिट बहादराबाद की टीमें तुरंत एक्शन में आ गईं।

दोनों यूनिट के दमकलकर्मियों ने बिना किसी देरी के घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। एफएसओ बीरबल सिंह ने बताया कि टीमों की त्वरित और समन्वित कार्रवाई के कारण आग को ट्रक के अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। बड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर पूरी तरह से काबू पाया। इस अग्निकांड में जनहानि नही हुई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!