ईद मिलादुन्नबी के जुलूस का भव्य स्वागत, एकता और प्रेम का दिया संदेश

हरिद्वार। मोहल्ला हज्जाबान में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश पूर्व सोशल मीडिया प्रभारी शहनवाज सलमानी के नेतृत्व में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी डॉ. विशाल गर्ग तथा शहनवाज सलमानी ने कार्यकर्ताओं के साथ हाफिज वहीद साहब का स्वागत किया।इस अवसर पर शहनवाज सलमानी ने ईद मिलादुन्नबी की बधाई देते हुए कहा कि इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार रबीउल अव्वल माह की 12 तारीख को पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मोत्सव के रूप में ईद मिलादुन्नबी मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि यह पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है।

मुख्य अतिथि डॉ. विशाल गर्ग ने भी ईद मिलादुन्नबी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। गुलाम साबिर और नसीम सलमानी ने कहा कि इस अवसर पर मस्जिदों और घरों को सजाया जाता है तथा मीठे पकवान बनाए जाते हैं।

इस दौरान डॉ. विशाल गर्ग, गुलाम साबिर, शहनवाज सलमानी, नसीम सलमानी, रियासत साबरी, चांद मंसूरी, शोएब मंसूरी, गफ्फार सलमानी, नदीम मंसूरी, आसिफ अब्बासी, अमजद सलमानी सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!