दुःखद: बरात से लौट रही जीप खाई में गिरी, महिला सहित पांच बरातियों की मौत

उत्तराखंड डेस्क।

चंपावत। जनपद से एक बड़ा सडक हादसा सामने आया है। यहां, बरात से लौट रही एक बोलेरो जीप दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई। हादसे में महिला सहित पांच बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पांच घायलों को एसडीआरएस व स्थानीय पुलिस प्रशासन की सहायता से सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल में पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार यह हादसा जनपद चंपावत के शेरा घाट के पास शुक्रवार को बरात के लौटने के दौरान हुआ। बरात शेरा घाट से पाटी चंपावत आई थी। लौटते समय शेरा घाट के पास बराती जीप एक दुर्घटना का शिकार हो गई। घटना देर रात 2:30 बजे के आसपास की है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। एसडीआरएफ की टीम द्वारा मृतकों को मौके से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों में से चार को नजदीकी लोहाघाट अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

मृतकों की सूची:-

1. प्रकाश चंद्र उनियाल, 40 वर्ष, निवासी दिबडिब्बा विलासपुर

2. केवल चंद्र उनियाल, 35 वर्ष, निवासी उपरोक्त

3. सुरेश नौटियाल, 32 वर्ष, निवासी पंतनगर

4. प्रियांशु चौबे, 6 वर्ष, पुत्र सुरेश चौबे, निवासी सियालदेह, भिक्यासेन, अल्मोड़ा

5. भावना चौबे, 28 वर्ष, पत्नी सुरेश चौबे, निवासी सियालदेह, बिखयासेन, अल्मोड़ा

घायलों की सूची:-

1. देवीदत्त पांडे, 38 वर्ष, निवासी सारघाट, अल्मोड़ा

2. धीरज उनियाल, 12 वर्ष, निवासी अल्मोड़ा

3. राजेश जोशी, 14 वर्ष, निवासी पिथौरागढ़

4. चेतन चौबे, 5 वर्ष, निवासी दिल्ली

5. भास्कर पांडा, (निवासी विवरण अप्राप्त)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!