सम्पत्ति विवाद में हुई थी किसान की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र के धारीवाला गांव में किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत में नया मोड़ आ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि किसान की मौत गला घोंटने से हुई थी। अब पुलिस ने खुद वादी बनते हुए अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। भाई भतीजे के अलावा परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जा सकता है।

थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि दो दिसंबर को सूचना मिली थी कि ग्राम धारीवाला निवासी 42 वर्षीय सुरेश की उसके घर में संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया था। जांच के दौरान मृतक के शव पर चोटों के निशान दिखे। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। 3 दिसंबर को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली, जिसमें डॉक्टर ने स्पष्ट किया कि मृत्यु का कारण गला घोंटना है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की यह बात सामने आई कि सुरेश अविवाहित था और उसका अपने भाई व भतीजे के साथ संपत्ति को लेकर पुराना विवाद चल रहा था।पुलिस अब भाई व भतीजे से पूछताछ कर मामले की गहराई से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!