देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह द्वारा जनपद के दो थानों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है। जहां, निरीक्षक अरविंद चौधरी को प्रभारी एसआईटी शाखा, पुलिस कार्यालय से प्रभारी निरीक्षक थाना कालसी नियुक्त किया गया है। वहीं, उप निरीक्षक दीपक धारीवाल को थानाध्यक्ष कालसी से स्थानांतरित कर एसओजी शाखा देहरादून में तैनाती दी गई है।

इसके अलावा निरीक्षक बी.एल. भारती को प्रभारी सीनियर सिटीजन सेल, पुलिस कार्यालय से प्रभारी निरीक्षक थाना चकराता की जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक शेखर चन्द्र नौटियाल को थानाध्यक्ष चकराता से स्थानांतरित कर कोतवाली विकासनगर में नियुक्त किया गया है।

