दादूपुर-गोविंदपुर फायरिंग में शामिल बिगड़ैल रईसजादो के गैंग ने अब ज्वालापुर में दिया एक और बड़ी घटना को अंजाम

हरिद्वार। बीते कुछ दिनों पूर्व रानीपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दादूपुर-गोविंदपुर में हुई फायरिंग की घटना में शामिल ज्वालापुर में सक्रिय रईसजादों के बिगडैल ग्रुप ने अब कोतवाली ज्वालापुर अंतर्गत एक बड़ी घटना को अंजाम देते हुए ज्वालापुर पुलिस के इकबाल को चुनौती दी है। आरोप है कि रईसजादों का ये बिगडैल ग्रुप एक युवक को गाड़ी में उठा कर ज्वालापुर नहर पटरी के पास से जंगल में ले गए और उसके साथ लाठी-डंडो से मारपीट की। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यहां तक की उसके हाथ की उँगलियाँ भी फट गई। साथ ही शरीर में कई जगह चोटे भी आई। मामले की तहरीर मिलने के बाद ज्वालापुर पुलिस जांच में जुट गई है।

 

जानकारी के अनुसार घटना बीते मंगलवार दोपहर की है। ज्वालापुर के एक आढ़ती के विवादित पुत्र ने गुघाल निवासी एक युवक को कुछ बात करने के लिए रानीपुर झाल स्थित एक रेस्टोरेंट के पास बुलाया। युवक अपने एक दोस्त के साथ उससे मिलने पहुंचा। जिसके बाद आढ़ती के पुत्र ने उसे कार में बैठा लिया और जटवाड़ापुल ले आया और उसके दोस्त को कार से उतार कर युवक को कार में ही बंद कर अपने अन्य साथियों के साथ नहर पटरी के पास जंगल में ले गया और उसके साथ लाठी-डंडो से मारपीट करते हुए उसे गंभीर रूप से चोटिल कर दिया। आढ़ती के पुत्र और अन्य आरोपियों ने युवक के साथ इतनी मारपीट की कि युवक के हाथ की दोनों उँगलियाँ फट गई और पुरे शरीर पर चोटे आई। जैसे-तैसे भाग कर युवक ने अपनी जान बचाई जिसके बाद चारों आरोपी युवक को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। युवक ने मामले की शिकायत ज्वालापुर पुलिस को की है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

फ़ाइल फोटो।

गौरतलब है कि उक्त घटना में शामिल आरोपी हाल ही में हुई कई घटनाओं में नामजद है। आरोपियों ने बीते कुछ दिनों पूर्व कस्साबान में हुए एक झगड़े व दादूपुर-गोविंदपुर में फायरिंग की घटना को भी अंजाम दिया गया। दोनों ही मामलों में आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। एक बार फिर पुलिस को चुनौती देते हुए युवकों ने एक और बड़ी घटना को अंजाम दिया है। जिसके बाद से क़ानून व्यवस्था व पुलिस के इक़बाल पर सवाल उठने लगे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!