आंगनबाड़ी केंद्र से चोरी करने वाला जगजीतपुर निवासी अंकित गिरफ्तार।

हरिद्वार। थाना कनखल क्षेत्र के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र जमालपुर कला में चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से तीन इंडियन गैस सिलेंडर,दो प्रेशर कुकर 550 रुपए नगदी बरामद करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश जेल भेज दिया है।

सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि 12 नवंबर को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, जमालपुर कला ने लिखित शिकायत देकर बताया कि 8 नवंबर को आंगनबाड़ी केंद्र व जन सुविधा केंद्र जमालपुर कला का ताला तोड़कर अज्ञात व्यक्ति ने गैस सिलेंडर और अन्य बर्तन चोरी कर लिए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद कनखल थानाध्यक्ष मनोहर रावत के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया टीम द्वारा इलेक्ट्रॉनिक व मैनुअल माध्यमों से गहन जांच पड़ताल की एक युवक का चोरी करने का पता चला तो क्षेत्र में मुखबीर मामू किए गए शुक्रवार को आरोपी को खोखरा तिराहे से चोरी के सामान के साथ दबोच लिया। थाने लाकर आरोपी ने अपना नाम अंकित पुत्र कौशल निवासी शिवपुरी कॉलोनी जगजीतपुर बताया है। कनखल थानाध्यक्ष मनोहर रावत ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया वह नशे का आदी है। नशे की जरूरत को पूरा करने के लिए चोरी की घटना को अंजाम दिया था।आरोपी को मेडिकल के बाद न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।

पुलिस टीम में 

 कनखल थानाध्यक्ष मनोहर सिंह रावत,

उ0नि0 सुधान्शु कौशिक (प्रभारी चौकी जगजीतपुर)

अ0उ0नि0 ललित मोहन अधिकारी

हे0का0 जसबीर सिंह चौहान

का0 सुनील चौहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!