हरिद्वार। नगर कोतवाली पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए रात्रि गश्त के दौरान एक युवक को अवैध चाकू के साथ दबोच है, वहीं दूसरी और 15 साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को अमरोहा (उ.प्र.)से पकड़कर कर हरिद्वार लेकर आई है।पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के तहत नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह की अगुवाई में गठित टीम लगातार क्षेत्र में पेट्रोलिंग, चेकिंग और वारंट तामील की कार्रवाई को प्रभावी रूप से अंजाम दे रही है। दोनों मामलों में पुलिस टीम ने तत्परता, सक्रियता दिखाई है।वही मंगलवार रात्रि गश्त के दौरान पिंक वेडिंग जोन, रोडीबेलवाला के पास पुलिस ने संदिग्ध युवक अमित उर्फ लम्बू को रोका। तलाशी में उसके पास से नाजायज चाकू मिला। पूछताछ में उसने बताया कि वह चाकू शौक के तौर पर और लोगों को डराने के लिए साथ रखता है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।पुलिस टीम में उ.नि. चरण सिंह चौहान, कां. कमल मेहरा, कां. बृजमोहन।
वही दूसरी और

नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि माननीय न्यायालय द्वारा वर्ष 2009 में जारी स्थायी वारंट पर फरार चल रहे आरोपी गौतम कुमार लंबे समय से अलग-अलग राज्यों में ठिकाने बदलकर छिप रहा था। नगर कोतवाली पुलिस की टीम लगातार उसकी तलाश में दबिशें देती रही।मुखबिर की सूचना पर टीम ने मंगलवार को चन्दनपुर रहटा, अमरोहा (उ.प्र.) में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर हरिद्वार ले आई है।आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह, अ.उ.नि. संदीप वर्मा, हे.कां. संजीव राणा
