सरेआम झगड़ा कर क़ानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार

हरिद्वार। भाजपा नेता और व्यापारी के बिच हुए झगड़े में नगर कोतवाली पुलिस ने दोनों के गुटों पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक पाठल भी बरामद की है। अन्य आरोपियों की तलाश में भी टीम जुटी है। वहीं, गिरफ्तार दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया गया है। दोनों पक्षो के बिच हुए झगड़े का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

जानकारी के अनुसार एसपी सिटी अभय सिंह ने बताया कि बीते छह दिसम्बर को शहर व्यापार मंडल के महामंत्री अमन शर्मा निवासी निरंजनी अखाड़ा मायापुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार शाम करीब पांच बजे वह सरस्वती विद्या मंदिर मायापुर के सामने स्थित अपनी दुकान पर बैठे थे। तभी भाजपा नमो एप के जिला संयोजक भोला शर्मा, उसका मामा, भाई सौरभ शर्मा और करीब 50 अज्ञात लोग हथियारों के साथ दुकान के बाहर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने उसके मित्र निपुण सिंह पर धारदार हथियार एवं लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे अमन, उसकी मां, आयुष पाराशर व अन्य लोगों पर भी ईंट-पत्थरों से हमला किया। जान से मारने की धमकी दी। उसके दुकान व मकान पर भी पथराव किया। वहीं, दूसरे पक्ष के सुमित बौरी निवासी निरंजनी अखाड़ा की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया था कि पांच दिसंबर की रात उसके भाई अमित बौरी के साथ शिवालिक नगर चौक पर अभिनव चौरसिया ने मारपीट की थी। आरोप है कि अगले दिन शनिवार शाम करीब 4:45 बजे मयूर उप्रेती, अमन शर्मा और लगभग 20–25 लोग उनके प्रतिष्ठान पर पहुंचे और लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि हमला करने में चिराग जोशी और मधु शर्मा भी शामिल थे।

फ़ाइल फोटो: एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह।

पुलिस दोनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। दोनों के झगड़े की वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होई थी। मामले में एसपी सिटी अभय सिंह द्वारा नगर कोतवाली पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी व पुलिस टीमों के गठन के लिए निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही उनके कब्जे से एक पाठल भी बरामद की गई। पुलिस ने दोनों को कोर्ट पेश कर दिया है।

नाम पता अभियुक्त:-

1. अभिनव चौरसिया उर्फ लव चौरसिया उम्र 30 वर्ष पुत्र जितेन्द्र चौरसिया निवासी 473 निरंजनी अखाडा मायापुर कोतवाली नगर हरिद्वार

2. नितिन बंसल पुत्र चन्द्रप्रकाश बंसल उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम लाटोवाली थाना कनखल जनपद हरिद्वार

फ़ाइल फोटो: नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह।

पुलिस टीम:-

1. रितेश शाह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर

2. व.उनि. नन्दकिशोर ग्वाडी

3. अ.उनि. राधाकृष्ण रतूडी

4. का. रमेश सिंह

5. का. सुमित सिंह

6. का. हरीश रतूडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!