हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर जनपद में बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन को लेकर चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने शनिवार को सब्जी मंडी क्षेत्र में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया।

प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर कुन्दन सिंह राणा के निर्देशन में वरिष्ठ उप निरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सब्जी मंडी व आसपास ठेली-रेहड़ी और फड़ लगाकर व्यवसाय करने वाले 34 व्यक्तियों को कोतवाली लाकर आईसीजीएस पोर्टल के माध्यम से उनका आपराधिक इतिहास खंगाला। जांच के दौरान सत्यापन न कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध 81 पुलिस अधिनियम के तहत 50 चालान किए गए तथा कुल 12,500 रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया। वहीं, मंडी के आढ़तियों द्वारा अपने यहां कार्यरत बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन न कराने पर उनके विरुद्ध 83 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने ने मंडी आढ़तियों को सख्त निर्देश दिए कि अपने यहां कार्यरत सभी बाहरी व्यक्तियों का समय से सत्यापन सुनिश्चित करें। ऐसा न करने पर संबंधित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
अभियान में शामिल पुलिस टीम:
वरिष्ठ उप निरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार, उप निरीक्षक रविंद्र जोशी, अपर उप निरीक्षक गंभीर तोमर, अपर उप निरीक्षक राकेश कुमार, कांस्टेबल धर्मेंद्र राणा, कांस्टेबल दिनेश कुमार, कांस्टेबल मनोज डोभाल, कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार एवं कांस्टेबल राजपाल शामिल रहे।
