हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपी घटना के बाद से फरार था, जिसकी तलाश लगातार की जा रही थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 दिसंबर को विष्णुलोक कॉलोनी, बीएचईएल रानीपुर निवासी एक युवती द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि जानसठ (मुजफ्फरनगर) निवासी शिवम सैनी पुत्र वेदप्रकाश उर्फ लोकेश ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए तथा बाद में गाली-गलौच व दुर्व्यवहार किया। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए लगातार सुरागरसी-पतारसी करते हुए आरोपी को गुरुवार को जानसठ क्षेत्र, जिला मुजफ्फरनगर (उ.प्र.) से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शिवम सैनी पुत्र वेदप्रकाश उर्फ लोकेश, निवासी ग्राम कवाल, थाना जानसठ, जिला मुजफ्फरनगर (उ.प्र.), बताया है।पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।
पुलिस टीम में:-
नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह।
एसएसआई नंदकिशोर ग्वाड़ी।
उपनिरीक्षक अनीता शर्मा।
हेड कांस्टेबल सतीश नौटियाल।
कांस्टेबल सुनील चौहान।
