हरिद्वार।आर्य नगर चौक स्थित इंडियन बैंक की एटीएम मशीन में चोरी के प्रयास के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त पाना चाबी और एक एटीएम कार्ड बरामद करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार 10 जनवरी को एटीएम मशीन में चोरी के प्रयास को लेकर थाने पर लिखित तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। विवेचना अपर उप निरीक्षक प्रताप दत्त शर्मा को सौंपी गई।

चोरी के प्रयास के खुलासे के लिए वरिष्ठ उप निरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार के दिशा-निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास सुरागरसी-पतारसी की गई तथा सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान की गई।पुलिस ने पीठ बाजार ज्वालापुर निवासी ऋषभ कुमार पुत्र राजकुमार को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक पाना चाबी तथा कोटक बैंक का एटीएम कार्ड बरामद हुआ। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस टीम में
अपर उप निरीक्षक राकेश कुमार,
हेड कांस्टेबल गोवर्धन प्रसाद,
कांस्टेबल सुनील दत्त शर्मा, शामिल रहे हैं।
