कार से टक्कर मारकर पार्किंग मैनेजर कुचल वाले दो आरोपी ने गिरफ्तार

हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग में पार्किंग शुल्क न देने के विवाद में कार से टक्कर मारकर मैनेजर की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए। घटना में शामिल कार चालक व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।जबकि वारदात में प्रयुक्त वैगनआर कार को भी कब्जे में ले लिया गया है।

फ़ाइल फोटो: नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह।

नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि पार्किंग संचालक प्रताप सिंह प्रताप निवासी ग्राम भंगेड़ी महावतपुर, रुड़की द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया कि एक वैगनआर कार चालक पार्किंग शुल्क दिए बिना बैरियर तोड़कर भागने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान पार्किंग मैनेजर सहदेव कुमार ने वाहन को रोकने की कोशिश की, जिस पर चालक ने जान से मारने की नीयत से कार से उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल सहदेव कुमार को उपचार के लिए हायर सेंटर ले जाया जा रहा था, जहां रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई।पुलिस नेमामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चमगादड़ टापू क्षेत्र से दो आरोपियों विशाल (22) एवं सूरज (34), दोनों निवासी सोनीपत (हरियाणा) को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की वैगनआर कार (संख्या HR10AG-4744) भी बरामद कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।

पुलिस टीम

1. प्र0नि0 रितेश शाह

2. व0उ0नि0 नन्द किशोर ग्वाडी

3. उ0नि0 चरण सिंह

4. अ0उ0नि0 सन्दीप वर्मा

5. कानि0 311 राकेश

6. कानि0 274 पवन

7. कानि0 706 दिनेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!