हरिद्वार। सीनियर सिटीजन में जागरूकता बढ़ाने और उनकी समस्याओं को सुनने के लिए एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर रूड़की कोतवाली प्रभारी मनीष उपाध्याय द्वारा सीनियर सिटीजनों के साथ थाना परिसर में गोष्ठी आयोजित की गयी। इस दौरान साइबर अपराध व नशे को लेकर भी उन्हें जागरूक किया गया।

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर शनिवार को प्रभारी निरीक्षक मनीष उपाध्याय द्वारा थाना क्षेत्र के सीनियर सीटीजनों को बुलाकर थाना परिसर में एक गोष्टी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में थाना रूड़की क्षेत्र के सीनियर सीटीजनों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

इस दौरान सिनियर सिटीजन की समस्याओं को भी सुना गया। साथ ही वृद्धा पेंशन, साइबर फ्रॉड, नशे के दुष्परिणाम आदि के बारे में जानकारी दी गयी व कोई समस्या होने पर थाना हाजा के मोबाईल नम्बर व 112 कट्रोल रूम तथा बीट कास्टेबल के नम्बर पर सूचना देने आदि जानकारी दी गई। इसके साथ ही क्षेत्र मे शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए मौजूद लोगों के सुझाव लेकर अनेक बिन्दुओं पर चर्चा की गई। मौजूद लोगों को नशा न करने, शराब पीकर वाहन न चलाने तथा उत्तराखण्ड सरकार द्वारा आम लोगों की सुविधा के लिये गौरा शक्ति एप्प व घर बैठे ई-एफआईआर दर्ज करने की व्यवस्था को लेकर जागरुक किया गया।
