एसपी सिटी अभय सिंह ने किया कोतवाली रानीपुर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

सैफ सलमानी।

हरिद्वार। शनिवार को एसपी सिटी अभय सिंह ने कोतवाली रानीपुर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी अभय सिंह ने थाना परिसर की साफ सफाई, व्यवस्था और कार्यप्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने विशेष रूप से कार्यालय, मालखाना, भोजनालय मेस, बैरक और आगंतुक कक्ष की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी सिटी ने महिला हेल्प डेस्क और CCTNS कार्यालय की स्थिति जांची। उन्होंने परिसर में लगे CCTV कैमरों की कार्यप्रणाली भी सुनिश्चित की। हथियार और आपदा उपकरण: थाने में रखे असलेह हथियारों और आपदा संबंधी उपकरणों का भौतिक सत्यापन किया गया। उन्होंने कर्मचारियों से इन उपकरणों के उपयोग की जानकारी ली और मौके पर शस्त्र-अभ्यास भी कराया।

निरीक्षण के बाद एसपी सिटी ने थाने के समस्त अधिकारियों कर्मचारियों का एक सम्मेलन लिया। सम्मेलन में उन्होंने पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।ई-बीट अपडेशन ई-बीट प्रणाली को पूर्णत अद्यावधिक (Fully Updated) किया जाए ताकि प्रभावी गश्त सुनिश्चित हो सके। विवेचनाओं का निस्तारण थाने में लंबित विवेचनाओं एवं अन्य प्रपत्रों पर त्वरित और प्रभावी कार्यवाही की जाए। अपराध नियंत्रण क्षेत्र में अपराधों को नियंत्रित करने के लिए सतर्कता बढ़ाई जाए और एक आवश्यक रणनीति अपनाई जाए। निरीक्षण के दौरान रानीपुर कोतवाली प्रभारी शांति कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान, चौकी प्रभारी सुमननगर उपनिरीक्षक अर्जुन कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!