तेज़ रफ़्तार कार ने स्कूटी सवारों को रौंदा, चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तलाश शुरू

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक तेज़ रफ़्तार कार ने स्कूटी सवार दो युवकों को बुरी तरह टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार चालक दोनों घायलों को घसीटता हुआ ले गया।पुलिस ने पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित के परिजनों ने लिखित तहरीर देकर बताया कि ज्वालापुर निवासी अमित कुमार पुत्र स्व. विजय कुमार और नथानियाल पुत्र स्व. बलदेव मसीह स्कूटी वाहन संख्या UK08BE-8319 पर सवार होकर शिवमूर्ति, कनखल रोड से ज्वालापुर की ओर आ रहे थे। जब वे गंगा मोटर्स के पास पहुँचे, तो सामने से आ रही एक स्टील ग्रे रंग की महेन्द्रा मॉडल 100 KL कार (UK08AL9737) के चालक ने लापरवाही और तेज़ रफ़्तार से उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों गम्भीर रूप घायल हो गए थे। दुर्घटना में अमित कुमार को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें तत्काल रामकृष्ण मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। नथानियाल को भी चोटें आई थीं अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद फ़िलहाल घर पर बेड रेस्ट पर हैं। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। कार चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!