हरिद्वार। कोतवाली मंगलौर क्षेत्र में नहर पटरी पीर के पास हुई युवक की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशन में गठित कोतवाली मंगलौर व सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम ने मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर, खून से सनी जैकेट और लूटी गई 20 हजार रुपये की नगदी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।

हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने रविवार को प्रेस वार्ता कर घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 17 फरवरी 2026 को पुराने पीर के पास नहर पटरी मार्ग पर एक युवक का शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान घोसीपुरा मंगलौर निवासी प्रदीप के रूप में हुई। मृतक के सिर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए थे। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।जांच के दौरान फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड की मदद से साक्ष्य जुटाए गए। सीसीटीवी व मैनुअल सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध को देवबंद तिराहे के पास हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी विनायक त्यागी पुत्र विजेन्द्र त्यागी निवासी बरला थाना छपार, जिला मुजफ्फरनगर हाल पता- सराय ज्वालापुर ने हत्या की बात कबूल कर ली।

मंगलौर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी ने बताया कि शराब की तलाश में उसकी मृतक से मुलाकात हुई थी। दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान उसे पता चला कि मृतक के पास नगदी है। पैसों की तंगी और लालच में उसने पहले गला दबाकर नीचे गिराया और फिर पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। इसके बाद वह 20 हजार रुपये लेकर फरार हो गया।पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर, लूटी गई धनराशि और खून से सनी जैकेट बरामद कर ली है।आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
पुलिस टीम
कोतवाली मंगलौर टीम:
प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह
व0उ0नि0 मनोज गैरोला
उ0नि0 प्रवीण बिष्ट
उ0नि0 अशोक सिरसवाल
अ0उ0नि0 श्यामबाबू
है0का0 माजिद खान
है0का0 अमित शर्मा
सीआईयू रुड़की टीम:
उ0नि0 संजय पुनिया
अ0उ0नि0 अश्वनी यादव
है0का0 मनमोहन भण्डारी
का0 महिपाल तोमर
का0 राहुल
का0 अजय काला
का0 उबैद
