24 घंटे में दो मोबाइल लुटेरे गिरफ्तार, भगवानपुर पुलिस ने एक चरस तस्कर दबोचा

हरिद्वार।जनपद में अपराध और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस को दोहरी सफलता मिली है। रानीपुर पुलिस ने जहां मोबाइल झपटमारी की घटना का खुलासा करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।वहीं भगवानपुर पुलिस ने एक नशा तस्कर को 113 ग्राम चरस के साथ दबोचा है।पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।नशे की लत पूरी करने को झपटा था मोबाइल।रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार ने बताया कि 21 नवंबर को अमरचंद्र निवासी ब्रह्मपुरी, सिडकुल ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर बताया कि कि बैरियर नंबर-6 के पास दो युवकों ने उनका मोबाइल छीन कर फरार हो गए हैं।पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले।मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को 24 घंटे के भीतर ही जमालपुर नहर पटरी से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपीयो ने अपना नाम परवेज निवासी जमालपुर खुर्द और समीर निवासी स्योहारा, बिजनौर बताया है।उनके पास से लूटा गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं और इसकी पूर्ति के लिए ही उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था।

वही दूसरी और ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025′ अभियान के तहत भगवानपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर नसीम पुत्र मंजूरा निवासी कलियर को 113 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

पुलिस टीम

1- शान्ति कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर

2- अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल, कोतवाली रानीपुर

3- हे0का0 28 गोपीचन्द , कोतवाली रानीपुर

4- का0 1430 करम सिंह, कोतवाली रानीपुर

पुलिस टीम

1. उ0नि0 सन्तोष सेमवाल

2. का0 देवेन्द्र नेगी

3. का0 दीपक ममगाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!