ऊर्जा कप 2026 में यूपीसीएल गढ़वाल जोन बना चैंपियन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

हरिद्वार। ऊर्जा विभाग की ओर से आयोजित इंटर डिपार्टमेंट ऊर्जा कप 2026 क्रिकेट प्रतियोगिता खेल भावना, भाईचारे और टीम स्पिरिट के माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में यूपीसीएल, पिटकुल समेत ऊर्जा विभाग की विभिन्न टीमों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस दौरान यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक इंजीनियर गजेंद्र सिंह बुडियाल व मुख्य अभियंता हरिद्वार जोन शेखर चंद त्रिपाठी ने सभी को खेल के प्रति प्रोत्साहित किया।

पूरे टूर्नामेंट के दौरान रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। खिलाड़ियों ने अनुशासन, समर्पण और खेल भावना का परिचय देते हुए बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला यूपीसीएल गढ़वाल जोन और पिटकुल के बीच खेला गया, जिसमें यूपीसीएल गढ़वाल जोन ने शानदार जीत दर्ज कर इंटर डिपार्टमेंट ऊर्जा कप 2026 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। कार्यक्रम में यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक इंजीनियर गजेंद्र सिंह बुडियाल की गरिमामयी उपस्थिति खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रही। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खेल केवल जीत और हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, संघर्ष और टीम भावना का प्रतीक भी है।

इस अवसर पर मुख्य अभियंता शेखर चंद्र त्रिपाठी, अधीक्षण अभियंता प्रदीप चौधरी, अधीक्षण अभियंता अमित कटारिया व अधिशासी अभियंता शहर दीपक सैनी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया। किरण सिंह को मैन ऑफ द टूर्नामेंट, शुभम भंडारी को बेस्ट बैटर ऑफ द टूर्नामेंट तथा हरिद्वार जोन के कप्तान अक्षय कुमार सिंह को बेस्ट बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार प्रदान किया गया।

आयोजन समिति में अक्षय कुमार सिंह, सचिन गिरी, हेमंत मलिक, राजेश पाल, राम कुमार और राहुल गिरी समेत अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन समिति ने सभी टीमों, अधिकारियों, दर्शकों और सहयोगियों का सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!