एक्सईएन ज्वालापुर रवि कुमार के नेतृत्व में सुभाषनगर में स्मार्ट मीटरों को लेकर जनसंवाद, पार्षद प्रतिनिधियों ने खुद लगवाकर दिया संदेश

हरिद्वार। स्मार्ट मीटर स्थापना अभियान के तहत विद्युत वितरण उपखंड ज्वालापुर-प्रथम की ओर से सुभाषनगर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। अधिशासी अभियंता रवि कुमार के नेतृत्व में आयोजित बैठक में पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार यादव, अनिल बलियान समेत बड़ी संख्या में स्थानीय उपभोक्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि स्मार्ट मीटर अभियान की शुरुआत पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार यादव और अनिल बलियान ने अपने परिसरों पर स्मार्ट मीटर स्थापित कराकर की। इससे क्षेत्रवासियों के बीच सकारात्मक संदेश गया और उपभोक्ताओं का भरोसा बढ़ा।

बैठक में अधिकारियों ने स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली, पारदर्शी बिलिंग व्यवस्था तथा उपभोक्ताओं को मिलने वाले विभिन्न लाभों की विस्तार से जानकारी दी। उपखंड अधिकारी शिल्पी सैनी, अवर अभियंता अक्षय कुमार सिंह और सहायक अभियंता (मीटर) मनोज कंसल ने उपभोक्ताओं की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए स्मार्ट मीटर से जुड़ी भ्रांतियों को दूर किया।

जनसंवाद के बाद इच्छुक उपभोक्ताओं के घरों और प्रतिष्ठानों पर स्मार्ट मीटर स्थापित किए गए। अधिशासी अभियंता रवि कुमार ने कहा कि विभाग का उद्देश्य उपभोक्ताओं को आधुनिक, पारदर्शी और बेहतर विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से स्मार्ट मीटर स्थापना अभियान में सहयोग करने की अपील की।

उन्होंने बताया कि विद्युत वितरण उपखंड ज्वालापुर-प्रथम द्वारा स्मार्ट मीटर जनजागरूकता एवं स्थापना अभियान लगातार चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को नई तकनीक का लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!