कामयाबी: एक साल से फरार चल रहे 25 हज़ार के इनामी को मंगलौर पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने पोक्सो व अपहरण के मामले में एक साल से फरार चल रहे एक शातिर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल द्वारा 25 हज़ार का इनाम भी घोषित किया गया था। आरोपी ने क्षेत्र में खुद के दुबई में होने की अफवाह फैलाई हुई थी और हैदराबाद में छिप कर रह रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से किशोरी को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं, गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

फ़ाइल फोटो: एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल।

गुरुवार को मामले का खुलासा करते हुए एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि मंगलौर कोतवाली के एक गांव से बीते दिसम्बर 2024 को एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गयी थी। जांच में सामने आया कि उसका क्षेत्र के ही टाण्ड भन्हेड़ा निवासी अब्बास के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है और इसी कारण वह घर से फरार हो गई है। जिसके बाद पुलिस ने मामले में आरोपी अब्बास के खिलाफ पोक्सो व अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू की गई। जिसके बाद अब्बास ने पुलिस को भ्रमित करने के उद्देश्य से अपने परिजनों के माध्यम से यह प्रचारित किया कि वह नौकरी के सिलसिले में दुबई जा रहा है तथा देहरादून से फ्लाइट पकड़कर निकल गया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा अनेक पहलुओं से जाँच की गई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए इलेक्ट्रॉनिक एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर लगातार प्रयास किए गए, परंतु आरोपी लंबे समय तक पुलिस की पकड़ से बाहर रहा। जिसके बाद एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल द्वारा अब्बास के ऊपर 25 हज़ार का इनाम घोषित किया गया। साथ ही प्रभारी निरीक्षक मंगलौर अमरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों को गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयासों के फलस्वरूप विशेष इनपुट प्राप्त हुआ कि अब्बास वर्तमान में फरार हुई किशोरी के साथ हैदराबाद में निवास कर रहा है। पुलिस टीम द्वारा हैदराबाद में डेरा डालकर आरोपी की गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखी गई। अब्बास के मंगलौर लौटने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम द्वारा उसे दबोच लिया गया। साथ ही उसके कब्जे से किशोरी को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। प्रभारी निरीक्षक मंगलौर अमरजीत सिंह ने बताया कि अब्बास पुत्र अली अब्बास निवासी टाण्ड भन्हेड़ा कोतवाली मंगलौर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस टीम में:

1. प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह

2. 2. वरिष्ठ उप निरीक्षक रफत अली

3. अपर उप निरीक्षक ललिता

4. का. रविन्द्र

5. का. विनोद वर्तवाल

6. का. वसीम (एसओजी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!