रौला जमाने को तमंचे के साथ रील्स बनाकर डालता था सोशल मीडिया पर, सिडकुल पुलिस ने चेकिंग के दौरान धरा, तमंचा व कारतूस बरामद

हरिद्वार। सिडकुल पुलिस का अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान लगातार जारी है। पुलिस टीम ने मोटरसाइकल से मोबाइल फ़ोन छीनने वाले दो झपट्टामारों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से मोबाइल भी बरामद कर लिया है। दूसरी ओर चेकिंग के दौरान तमंचे के साथ एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक इंस्टाग्राम पर तमंचे के साथ रील बना कर रौब ग़ालिब करता था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

फोटो: सिडकुल पुलिस की गिरफ्त में मोबाइल फ़ोन झपट्टामार।

एएसपी सदर निशा यादव ने बताया कि बीते सोमवार को शिवम वर्मा पुत्र संतोष कुमार निवासी पन्थी सेरामऊ दक्षिणी सदर बाजार जिला शाहजहांपुर उत्तरप्रदेश हाल निवासी रोशनाबाद थाना सिडकुल द्वारा शिकायत कर बताया कि बीते पांच नवंबर को कालागेट रोशनाबाद के पास से दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार उसका वीवो T-4 मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए एसओ सिडकुल नितेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा खंगाले गए। इसी क्रम में सोमवार को गश्त के दौरान दोनों युवकों को छीने गए मोबाइल फ़ोन वीवो T-4 के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस को पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मोहम्मद फैज पुत्र शरीफ निवासी ग्राम बड़ागांव थाना पुवायां जिला शाहजहांपुर हाल किराएदार रोशनाबाद व तोहिद पुत्र सुल्तान निवासी रोशनाबाद निकट झंडा चौक थाना सिडकुल हरिद्वार बताया।

फोटो: तमंचे के साथ गिरफ्तार युवक।

दूसरी ओर पुलिस टीम द्वारा रात्रि चेकिंग के दौरान क्षेत्र से ही एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए है। गिरफ्तार युवक सोशल मीडिया पर भी रौब जमाने के लिए तमंचे के साथ रील्स बना कर डालता था। वहीं, एसओ सिडकुल नितेश शर्मा ने बताया कि सन्नी पुत्र प्रेम निवासी पुंडरी खुर्द नांगल बिजनौर उत्तरप्रदेश हाल निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

पुलिस टीम में:-

1. उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा

2. एडिशनल उप निरीक्षक हरिश्चंद्र

3. का. प्रदीप कुमार

4. का. अनिल कंडारी

5. का. रोहित कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!