थर्टी फर्स्ट के जश्न में भंग डालने की तैयारी नाकाम, मनेरी में सवा लाख की चरस के साथ एक तस्कर दबोचा

उत्तरकाशी। जिले में 31 दिसंबर और नववर्ष के आयोजनों के मद्देनजर पुलिस की पैनी नजर नशे के सौदागरों पर टिकी हुई है। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय द्वारा नशा मुक्ति और अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मनेरी पुलिस ने एक युवक को 602 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.2 लाख रुपये बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार के पर्यवेक्षण में मनेरी थाना प्रभारी प्रदीप सिंह तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम गत रात्रि को भटवाड़ी-मल्ला क्षेत्र में गश्त पर थी। चेकिंग के दौरान सिल्ला गांव जाने वाले मार्ग पर पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से भारी मात्रा में चरस बरामद हुई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी रजनीश राणा (21 वर्ष), निवासी पिलंग, उत्तरकाशी को गिरफ्तार कर लिया।

मनेरी थाना प्रभारी प्रदीप सिंह तोमर ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह नववर्ष के जश्न के दौरान पर्यटकों और स्थानीय युवाओं को ऊंचे दामों पर चरस बेचने की फिराक में था। वह काफी समय से माल इकट्ठा कर रहा था ताकि ‘थर्टी फर्स्ट’ पर मोटा मुनाफा कमा सके। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज न्यायालय में पेश जेल भेज दिया है।

पुलिस टीम में शामिल 

 चौकी प्रभारी भटवाड़ी उ0नि0 निखिल देव चौधरी, कांस्टेबल सन्दीप भट्ट और कांस्टेबल काशीष भट्ट , रहे हैं 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!