कांस्टेबल के घर चोरी करने वाले दो हिस्ट्रीशीटरों सहित चार गिरफ्तार, नकदी व माल बरामद

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोहरे की आड़ में एक पुलिस कांस्टेबल के बंद घर को निशाना बनाने वाले चार शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में से दो बिजनौर के हिस्ट्रीशीटर हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की गई वाशिंग मशीन, लैपटॉप, टीवी और 86 हजार की नकदी समेत करीब पौने दो लाख रुपये का सामान बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।

फ़ाइल फोटो: एसओ सिडकुल नितेश शर्मा।

सिडकुल थानअध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि नवोदय नगर निवासी महेंद्र कुमार उत्तराखंड पुलिस में आरक्षी (कांस्टेबल) के पद पर तैनात हैं। 12 जनवरी को जब वह अपनी ड्यूटी के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे, तभी अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर कीमती सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। महेंद्र कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।चोरी की वारदात के खुलासे के लिए एक पुलिस टीम गठित की गई टीम द्वारा लगातार संदिग्धों पर नजर रख रही थी। बुधवार को मुखबिर से सटीक सूचना मिलने के बाद पुलिस ने हर्षिता कॉलोनी में घेराबंदी की और चार संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने कांस्टेबल के घर चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया शत-प्रतिशत सामान बरामद कर लिया है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुशल पाल, राकेश, भोले और पवन (सभी निवासी बिजनौर, यूपी) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी राकेश और भोले शातिर अपराधी हैं। राकेश पर हरिद्वार और पौड़ी में पहले से 8 मुकदमे दर्ज हैं, वहीं भोले पर गैंगस्टर और गुंडा एक्ट समेत 9 मामले दर्ज हैं।पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।

पुलिस टीम में:-

थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, एसएसआई देवेंद्र तोमर, उपनिरीक्षक बबलू चौहान, हेड कांस्टेबल जितेंद्र मलिक, संजय, देशराज और कांस्टेबल गजेंद्र, कुलदीप, हरि सिंह व रिपेन्द्र शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!