सलेमपुर फायरिंग मामले में ज्वालापुर के बिगड़ैल रईसजादो सहित नौ के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

हरिद्वार। मंगलवार देर रात दादूपुर-गोविंदपुर में गोदाम में घुसकर फायरिंग व मारपीट करने के आरोपी ज्वालापुर के मंडी आढ़ती व एक बिल्डर के पुत्रों सहित नौ के खिलाफ रानीपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप हे कि आरोपियों ने मिलकर युवक पर फायरिंग की और जान से मारने की धमकी देकर कार से फरार हो गए। घटना में शामिल कुछ आरोपी पूर्व में भी कई विवादों को लेकर चर्चा में रहे है। पुलिस ने बिगड़ैल युवकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। घटना से जुडी एक वीडियो भी तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमे पुलिस मौके से 315 बोर के खोखे व कुछ कारतूस बरामद करती दिखाई दे रही है।

जानकारी के अनुसार घटना बीते मंगलवार रात्रि करीब 10:30 बजे की है। शाकिर पुत्र इस्लाम निवासी दादूपुर-गोविंदपुर ने तहरीर देते हुए बताया कि वह अपने गोदाम में काम कर रहा था इसी दौरान महरदीन फारुकी उर्फ भोलु पुत्र जरीफ निवासी धीरवाली ज्वालापुर अपने साथियों अर्श पुत्र अलीम, साकिर पुत्र सलीम, रहमान पुत्र मुर्सलीम, सुभान पुत्र शाकिर, उमर निवासी मोहल्ला कस्सावान ज्वालापुर, अजमत पुत्र अकबर खान अहबाबनगर, सरफराज व अमन निवासी अहबाबनगर ज्वालापुर व कुछ अज्ञात लड़को के साथ स्विफ्ट डिजायर व क्रेटा कार से हाथों में तमंचे व लाठी डंडे लेकर आये तथा आरोपियों ने कार से उतरकर शाकिर के ऊपर जान से मारने की नियत से तीन बार फायरिंग की तब वह आरोपियों के द्वारा की गई फायरिंग से बाल-बाल बचा और जान बचाने के लिए गोदाम में घुस गया। जिसके बाद उसने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर गाली गलौच कर कार में सवार होकर फरार हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौक़े पर पहुंची और घटनास्थल से खोखे व कारतूस बरामद किए। जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है। वहीं रानीपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं, प्रभारी निरीक्षक रानीपुर शांति गंगवार के अनुसार जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!