हरिद्वार।लक्सर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो गौ-तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी एक बुग्गी में दो गोवंशों को क्रूरतापूर्वक बांधकर कटान के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों पशुओं को मुक्त कराकर सुरक्षित गौशाला भिजवा दिया है, जबकि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल द्वारा जनपद में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत लक्सर पुलिस शुक्रवार को क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को एक संदिग्ध बुग्गी आती दिखाई दी। जब बुग्गी को रोककर तलाशी ली गई, तो उसमें दो गोवंश रस्सियों से क्रूरतापूर्वक बंधे हुए पाए गए।पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम मोमीन पुत्र शरीफ और अनिकेत पुत्र विंदरपाल बताया। दोनों आरोपी ग्राम मुंडलाना, थाना मंगलौर (हरिद्वार) के निवासी हैं।लक्सर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शनिवार को दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
पुलिस टीम में
उपनिरीक्षक दीपक चौधरी
कांस्टेबल ध्वजबीर मुख्य शामिल रहे।
