वार्ड 44 में पार्षद अहसान अंसारी के दिशा निर्देश में चलाया गया विशेष सफाई अभियान

हरिद्वार। वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर के पार्षद अहसान अंसारी के दिशा निर्देशन में क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। विशेष सफाई अभियान में नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह और पर्यावरण पर्यवेक्षक कुसुम पाल के नेतृत्व में पर्यावरण मित्र राजकुमारी, रवि, आदित्य सहित अन्य कर्मचारियों ने साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। पार्षद अहसान अंसारी ने कहा कि वार्ड को स्वच्छ व सुन्दर बनाना उनका मुख्य उद्देश्य है। सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। अहसान अंसारी ने बताया कि पिछले दिनों नगर आयुक्त ने त्रिमुर्ति नगर के भ्रमण के दौरान सड़क पर जमा गंदगी को लेकर नाराजगी जताई थी। इसके बाद विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने लोगों से सफाई व्यवस्था में सहयोग की अपील भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!