जमीन के नाम पर ठगी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार।रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में जमीन बेचने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में धोखाधड़ी से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।जानकारी के अनुसार रानीपुर कोतवाली प्रभारी शान्ति कुमार ने बताया कि टिहरी विस्थापित कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर संजय कुमार पुत्र अजीत सिंह व उसके साथियों के खिलाफ जमीन दिलाने के नाम पर 14 लाख रुपये हड़पने, घर में घुसकर मारपीट व गाली-गलौच करने का मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान आरोपी फरार हो गया था।जांच में सामने आया कि आरोपी संजय कुमार एक शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरुद्ध रानीपुर के साथ-साथ ज्वालापुर क्षेत्र में भी धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। आरोपी जमीन की खरीद-फरोख्त के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करता था। इसके अलावा उसके खिलाफ न्यायालय में चेक बाउंस से जुड़े मामले भी विचाराधीन हैं, जिनमें वह लंबे समय से फरार चल रहा था।अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने न्यायालय से प्राप्त वारंट के आधार पर मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी संजय कुमार को उसके निवास से गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस टीम में 

1- शान्ति कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर

2- व0उ0नि0 नितिन चौहान, कोतवाली रानीपुर हरिद्वार

3- उ0नि0 देवेन्द्र सिंह पाल, कोतवाली रानीपुर

4- कां0 454 सुमित जुयाल, कोतवाली रानीपुर

5- का0 678 रविन्द्र बिष्ट, कोतवाली रानीपुर,शामिल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!