हावड़ा एक्सप्रेस से कटकर 6 साल के शिशु हाथी की मौत, रेल यातायात बाधित

हरिद्वार। राजाजी टाइगर रिजर्व के मोतीचूर रेंज में सोमवार सुबह 6 बजे के आसपास उस वक्त हड़कंप मच गया जब तेज रफ्तार हावड़ा एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक शिशु हाथी की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद हाथियों का झुंड उग्र होकर रेलवे ट्रैक पर डटा रहा, जिसके कारण हरिद्वार-देहरादून रेलखंड पर घंटों तक रेल संचालन ठप रहा।

मिली जानकारी के अनुसार, मोतीचूर और रायवाला के बीच हाथियों का एक कुनबा रेलवे लाइन पार कर रहा था। उसी दौरान, हरिद्वार से देहरादून की ओर जा रही हावड़ा एक्सप्रेस अचानक ट्रैक पर पहुंच गई। झुंड के बड़े हाथी तो ट्रैक पार कर गए, लेकिन छोटा हाथी ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया।हादसे के तुरंत बाद, गुस्साए हाथियों ने एक्सप्रेस ट्रेन को चारों तरफ से घेर लिया और ट्रैक खाली नहीं होने दिया।स्थिति को देखते हुए वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर हावड़ा एक्सप्रेस को वहीं रोक दिया गया। इसके अलावा, वंदे भारत एक्सप्रेस समेत कई अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों को रायवाला स्टेशन पर थाम दिया गया, जिससे यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।काफी प्रयासों के बाद, वनकर्मियों ने हाथियों को सुरक्षित जंगल में खदेड़ा और ट्रैक को क्लीयर कराया, जिसके बाद रेल यातायात धीरे-धीरे बहाल हो सका।वन विभाग की और से ट्रेन के लोकोपायलट और सहायक लोकोपायलट के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!