भगवानपुर में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, आगजनी और फायरिंग से दहला इलाका; भारी फोर्स तैनात

हरिद्वार। भगवानपुर क्षेत्र में रविदास शोभायात्रा के समापन के बाद दो पक्षों के बीच गहरा विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से पथराव और फायरिंग शुरू हो गई। इस हिंसा में तीन युवकों को गोली लगने की खबर है, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

जानकारी के अनुसार, शोभायात्रा के दौरान ही दो गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। उस समय मौजूद लोगों ने मामला शांत करा दिया था और पुलिस ने भी स्थिति को भांपते हुए यात्रा को समय से पहले संपन्न करा दिया था। लेकिन जैसे ही यात्रा खत्म हुई, दोनों पक्ष फिर से आमने-सामने आ गए। आरोप है कि इस दौरान न केवल गोलियां चलीं और पथराव हुआ, बल्कि कुछ घरों में आगजनी की कोशिश भी की गई। सूत्रों के हवाले से एक युवक की मौत की खबर भी आ रही है, हालांकि प्रशासन ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और शव को उठाने से रोक दिया। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी भीड़ को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।सुरक्षा के कड़े इंतजाम घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाने समेत आसपास के कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्त की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!