पंजनहेदी में सरकारी जमीन की पैमाइश के दौरान फायरिंग, भाजपा नेता के भाई समेत दो को लगी गोली

हरिद्वार। कनखल क्षेत्र के पंजनहेदी गांव में बुधवार को सरकारी जमीन की पैमाइश के दौरान प्रशासन की टीम के सामने ही दो पक्ष आपस में भिड़ गए और देखते ही देखते गोलियां चलनी शुरू हो गई। विवाद में भाजपा नेता व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान के भाई सचिन चौहान और एक अन्य युवक कृष्णपाल को गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को आनन-फानन में निजी अस्पताल ले जाया गया।जानकारी के अनुसार, प्रशासन की टीम गांव में एक विवादित सरकारी जमीन की नाप-जोख करने पहुंची थी। इसी दौरान वहां मौजूद दो गुटों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि फायरिंग हो गई। अचानक हुई इस घटना से मौके पर भगदड़ मच गई।घटना की सूचना मिलते ही जिले के आला अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। गोली किस तरफ से चली, इसकी बारीकी से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!