बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़,5 दोपहिया वाहन बरामद

हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र में पिछले कई दिनों से हो रही सिलसिलेवार वाहन चोरियों पर अंकुश लगाते हुए पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा चोरी की घटनाओं पर सख्त रुख अपनाने के बाद गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से चोरी की 4 मोटरसाइकिल और 1 स्कूटी बरामद की है।पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।

                फ़ाइल फोटो: एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल।

हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनाओं के पैटर्न को समझने के लिए एक क्राइम ग्राफ तैयार किया और संदिग्धों पर नजर रखते हुए। क्षेत्र में मुखबीर सक्रिय किए गए रविवार को मुखबिर की सटीक सूचना मिलने पर पुलिस ने दवा चौक के पास चेकिंग अभियान चलाते हुए दो युवकों को चोरी की बाइक के साथ दबोच लिया। यह बाइक डैन्सो चौक से चोरी हुई थी।पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने मुन्जाल शोवा कंपनी के पीछे सुनसान जगह पर चोरी के अन्य वाहन छिपाए हुए हैं। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर वहां से 3 अन्य बाइक और 1 स्कूटी बरामद की। पुलिस के अनुसार आरोपी इन वाहनों को ठिकाने लगाने की फिराक में थे।

        फ़ाइल फोटो: एसओ सिडकुल नितेश शर्मा।

सिडकुल थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि हमारी टीम लगातार क्षेत्र में गश्त और संदिग्धों की निगरानी कर रही थी। पकड़े गए आरोपी आयुष पुत्र गंगाराम, निवासी बिजनौर हाल निवासी बहादराबाद,रोहित पुत्र शिवराम,निवासी बिजनौर हाल निवासी बहादराबाद,ने पूछताछ में अन्य चोरियों की बात भी कबूली है। बरामद 5 वाहनों में से 3 के मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं। दोनों का अपराधिक इतिहास भी दर्ज है।दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस टीम में

सिडकुल थानाध्यक्ष नितेश शर्मा,

अ0उ0नि0 अनिल कुमार सैनी व अ0उ0नि0 संजय चौहान

हेड कांस्टेबल जितेन्द्र मलिक व हेड कांस्टेबल संजय सिंह

कांस्टेबल रोहित कुमार, जितेन्द्र तोमर, अरविन्द कुमार व मुकेश कुमार, शामिल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!