हरिद्वार। हरिद्वार से लक्सर मार्ग पर इन दिनों ओवरलोडेड, अनफिट और नियमों के विरुद्ध दौड़ रहे ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली आम जनता के लिए काल साबित हो रहे हैं। बेखौफ दौड़ रहे इन भारी वाहनों के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिनमें कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।क्षेत्र में स्थित सीमेंट फैक्ट्रियों की मनमानी इस कदर बढ़ गई है कि वे व्यावसायिक काम के लिए उन ट्रैक्टरों का इस्तेमाल कर रही हैं, जो केवल खेती के लिए मान्य हैं। इससे न केवल सड़क पर खतरा बढ़ रहा है, बल्कि शासन को मिलने वाले राजस्व को भी लाखों का चूना लगाया जा रहा है। लक्सर उप जिलाधिकारी एसडीएम ने आदेश जारी किए थे कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर सुबह और छुट्टी के समय भारी वाहन नहीं चलेंगे, लेकिन ये ट्रक बेरोकटोक सड़कों पर दौड़ रहे हैं।हैरानी की बात यह है कि जब एक शिकायतकर्ता ने सीएम हेल्पलाइन पर इस समस्या की शिकायत दर्ज कराई, तो समाधान के बजाय उन्हें अजीब जवाब मिला। शिकायतकर्ता के पास विभाग की ओर से फोन आया कि वे खुद ओवरलोडेड गाड़ियों के नंबर नोट करके भेजें। इस पर जनता ने सवाल उठाया है कि यदि गाड़ियों की चेकिंग और नंबर पकड़ने का काम भी आम आदमी को ही करना है, तो परिवहन विभाग के अधिकारी किस बात का वेतन ले रहे हैं?सचल दल गोवर्धनपुर को यह शिकायत भेजी गई है, लेकिन धरातल पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। लोगों का कहना है कि प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। क्षेत्रीय प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इन ‘मौत के सौदागर’ वाहनों पर लगाम नहीं कसी गई, तो जनता आंदोलन के लिए मजबूर होगी।
Related Posts
ऊर्जा विभाग की सख्ती: 22 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा, 40 के काटे कनेक्शन
Post Views: 139 हरिद्वार। विद्युत चोरी और बकाया वसूली के खिलाफ ऊर्जा विभाग ने शुक्रवार…
कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहा 28 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, परिजन हलकान
Post Views: 99 हरिद्वार। जनपद के थाना पीरान कलियर क्षेत्र अंतर्गत शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला निवासी…
राजस्व लक्ष्य को पूरा करने को ऊर्जा विभाग ने झोंकी पूरी ताकत, एक ही दिन में 25 लाख की वसूली, 85 कनेक्शन कटे
Post Views: 112 हरिद्वार। वित्तीय वर्ष के अंतिम चरण में राजस्व लक्ष्य को हर हाल…
