हरिद्वार। कनखल पुलिस ने कुछ दिन पहले झाड़ियों में मिले युवक के शव की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसके दोस्त को मथुरा से गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।

हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर घटना का खुलासा करते हुए बताया कि बीती 7 फरवरी को कनखल थाना क्षेत्र के श्रीयंत्र पुलिया के पास झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का खून से लथपथ शव मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक की पहचान कुणाल निवासी लाटोवाली, कनखल के रूप में हुई। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की पांच टीमें बनाई गईं। पुलिस ने इलाके के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे खंगाले। एक फुटेज में मृतक कुणाल शराब के ठेके पर एक संदिग्ध व्यक्ति के साथ स्कूटी पर जाता हुआ दिखाई दिया। जांच करने पर पता चला कि स्कूटी सवार व्यक्ति अरविंद उर्फ शिवम है, जो घटना के बाद से ही फरार था।पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी अरविंद को मथुरा से गिरफ्तार कर लिया।कनखल थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि पूछताछ में अरविंद ने बताया कि वह और कुणाल दोस्त थे और पड़ोसी थे। 6 फरवरी की रात दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। नशे में कुणाल ने अरविंद की बहनों के बारे में गलत बातें कहीं और उसे थप्पड़ मार दिया। इसी विवाद में गुस्साए अरविंद ने पास पड़े भारी पत्थर से कुणाल के सिर पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपी के पास से मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।आरोपी ने अपना नाम अरविन्द उर्फ शिवम पुत्र संदीप शर्मा निवासी पतवारी मन्दिर के पीछे दुर्गा कॉलौनी थाना गोवर्धन मथुरा उ0प्र0 हाल निवासी लाटोवाली थाना कनखल जनपद हरिद्वार
पुलिस टीम थाना कनखल
1- SHO कनखल देवेन्द्र सिहं रावत
2- व0उ0नि0 सतेन्द्र भण्डारी
3- अ0उ0 नि0 ललित मोहन अधिकारी
4- अ0उ0 नि0 नन्द किशोर
5- का0 सतेन्द्र रावत
6- का0 उमेद सिंह
7- का0 मनीष रावत
8- का0 विशन सिहं
सर्विलांश टीम
9- नरेन्द्र सिहं बिष्ट प्रभारी ( CIU HDR)
10- का0 हरबीर सिहं (CIU )
11- का0 वसीम (CIU)
12- का0 नरेंद्र (CIU)
को0 नगर/ रानीपुर
12- उ0 नि0 अंशुल अग्रवाल को0 नगर
13- का0 सतीश नौटियाल को0 नगर
14- का0 दीप गौड रानीपुर
