दर्दनाक: मस्जिद जा रहे बुजुर्ग को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

राहत अंसारी।

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने मस्जिद जा रहे बुजुर्ग को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

जानकारी के अनुसार अंसारी मार्किट स्थित हुसैनिया मस्जिद में खिदमत करने वाले नूर मोहम्मद उर्फ नूरा रोज की तरह सुबह मस्जिद जा रहे थे। इसी दौरान अंदरूनी बाजार में पहुंचे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे इलाके में मातम का माहौल है। चौकी प्रभारी रेल समीप पांडेय ने बताया कि ट्रक चालक की पहचान कर ली गई है। चालक पीलीभीत का निवासी है और गूगल मैप के सहारे चलते हुए गलती से अंदर बाजार में पहुंच गया था। पुलिस के मुताबिक परिजनों की तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!