क़ृषि मंडी ज्वालापुर में युवक के साथ मारपीट, घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल

हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में एक युवक के साथ क़ृषि मंडी ज्वालापुर में गाली-गलौच करने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। ज्वालापुर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार नामजद आरोपियों सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार ज्वालापुर के सराय रोड स्थित राजलोक कॉलोनी निवासी वैभव दत्ता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि बीते शुक्रवार की रात लगभग 11:30 बजे वह ज्वालापुर क़ृषि मंडी में अपने परिचित की दुकान में गया था। इसी दौरान सैफ मंसूरी पुत्र ईनाम वहां पहुंचा और बिना किसी कारण गाली-गलौच करने लगा। विरोध करने पर उसने फोन कर अपने कुछ साथियों को मौके पर बुला लिया। पीड़ित के अनुसार सैफ मंसूरी और उसके साथियों सहरीयाज निवासी कस्साबान, चांद सलमानी निवासी हज्जाबान, सुहैल मंसूरी निवासी ज्वालापुर व कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि यदि दोबारा मंडी क्षेत्र में दिखाई दिया तो अंजाम बुरा होगा। घटना में युवक के बाएं हाथ में गंभीर चोट आई। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने हाथ में तीन स्थानों पर फ्रैक्चर होने की पुष्टि की। वहीं, ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर सबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!