कारोबारी पर दुकान से लौट रही महिला के साथ अश्लील हरकत व पति को धमकाने का आरोप

हरिद्वार। रात में दूकान से लौट रही महिला के साथ कारोबारी द्वारा अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। कारोबारी ने महिला के पति को भी धमकाते हुए महिला को किडनैप करने की धमकी दी। ज्वालापुर पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार ज्वालापुर निवासी एक महिला ने शिकायत कर बताया कि बीते 18 नवम्बर की रात्रि को वह रानीपुर मोड़ स्थित अपनी दुकान से घर लौट रही थी। रामेश्वर मंदिर के पास स्कूटी पर खड़े अंकित अग्रवाल ने महिला का हाथ पकड़ लिया और उसे खींचने की कोशिश करते हुए उसके साथ अश्लील हरकत की। गनीमत रही की महिला की दूकान पर काम करने वाला लड़का वहां से गुज़र रहा था और उसने महिला को छुड़वाया और घर तक छोड़ा। जिसके बाद महिला ने पूरी घटना अपने पति को बताई। जिसके बाद अंकित ने महिला के पति को धमकाया और महिला को किडनैप करने की धमकी दी। वहीं, ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!