लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर कार-बाइक की भिड़ंत, पांच लोग घायल

दिलशाद अंसारी।

पथरी। क्षेत्र के गांव पदार्था स्थित लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर गुरुवार देर शाम एक तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार पलटकर सड़क किनारे खेत में जा गिरी। हादसे में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कार में सवार चालक समेत तीन लोगों को भी चोटें आईं। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। घायलों में बाइक सवार शंकर (17) पुत्र रामपाल और गोलू पुत्र संदीप, निवासी सुल्तानपुर, को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं कार चालक तानिस्क पुत्र अशोक वर्मा, साहिल और साकिर, निवासी सुल्तानपुर, को हल्की चोटें आईं, जिन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पथरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। फेरुपुर चौकी प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि कार और बाइक की टक्कर हुई है। सभी घायलों का उपचार कराया गया है और सभी अब सुरक्षित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!