दुःखद: नहीं रहे पूर्व केबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट, सीएम धामी ने निधन पर जताया शोक

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट का आज निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। आज शाम को उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली। भट्ट के निधन पर सीएम धामी भी शोक व्यक्त किया। दिवाकर भट्ट उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अग्रणी कार्यकर्ताओं में रहे हैं। उत्तराखंड क्रांति दल (यकूेडी) के संस्थापकों में से एक थे। उन्होंने लंबे समय तक इसी दल के सदस्य रहकर राज्य स्थापना आंदोलन का नेतृत्व किया। बाद में वह भाजपा में शामिल हुए थे। वे विधायक भी रहे हैं। इसके बाद वह वापस यूकेडी में लौटे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!