अवैध प्लाटिंग पर एसडीएम जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

हरिद्वार। जनपद में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने पूरनपुर सल्लाहपुर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 105 बीघा भूमि पर की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया।

गौरतलब है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा सभी उप जिलाधिकारियों, संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं पुलिस को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में बुधवार को उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में राजस्व टीम एवं पुलिस बल ने पूरनपुर सल्लाहपुर क्षेत्र में पहुंचकर अवैध रूप से विकसित की जा रही प्लाटिंग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 105 बीघा भूमि पर बुलडोजर चलाया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व अभिलेखों का परीक्षण करने के बाद अवैध कब्जों को हटाया गया।

 

प्रशासन ने इस दौरान क्षेत्र के तीन चक्र मार्गों पर किए गए अतिक्रमण को भी हटवाया, जिससे आवागमन सुचारू हो सके। लंबे समय से स्थानीय लोगों द्वारा इन मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की जा रही थी। वहीं, उपजिलाधिकारी सदर जितेंद्र कुमार ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कहीं भी अवैध कब्जा या प्लाटिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!