अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ज्वालापुर कोतवाली में महिला पुलिस कर्मियों का हुआ सम्मान

हरिद्वार। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कोतवाली ज्वालापुर में तैनात महिला पुलिस कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर कुंदन सिंह राणा ने महिला पुलिस कर्मियों के योगदान को सराहा गया।

रविवार को कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा और एसएसआई खेमेन्द्र गंगवार ने महिला पुलिस कर्मियों को सम्मानित करते हुए कहा कि महिला पुलिसकर्मी कठिन परिस्थितियों में भी पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिस ड्यूटी के साथ-साथ परिवार की जिम्मेदारियों को निभाते हुए समाज की सेवा करना वास्तव में सराहनीय है।

इस अवसर पर महिला पुलिस कर्मियों ने सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए थाना क्षेत्र में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए पूरी मुस्तैदी से कार्य करने का संकल्प दोहराया।

उन्होंने कहा कि महिलाओं से संबंधित सभी शिकायतों और मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान कोतवाली ज्वालापुर में तैनात सभी महिला पुलिस कर्मी उपस्थित रहीं और महिला दिवस के महत्व पर भी चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!